ब्राह्मण समाज ने धूम धाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती परशुराम वाटिका में हुआ भगवन का अभिषेक व महाआरती

0



वत्सल आचार्य।थांदला

थांदला नगर में ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को समाज जनो ने बड़ी धूम धाम  से मनाया ,वगंवार औदीच्य ब्राह्मण समाज जनों ने सुबह परशुराम वाटिका में स्थित भगवान की प्रतिमा का अभिषेक पूजन कर आरती कर प्रशाद वितरण किया।

शाम को निकली भगवान की भव्य शोभा यात्रा---

 शोभा यात्रा श्री  रामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई निकली जहां पर जगह-जगह उक्त शोभायात्रा का स्वागत  विनीत शर्मा मित्र मंडल राजू धानक मित्र मंडल द्वारा किया गया शोभायात्रा में समाज के वरिष्ठ  किशोर आचार्य,गणराज  आचार्य, निरंजन जी पाठक ,नीरज भट्ट,मंदिर के पुजारी कमल किशोर जी उपाध्याय, रमेश जी व्यास, जगदीप आचार्य, समर्थ उपाध्याय, कपिल पाठक ,सुनील जी पंडा राजू धानक, अरविंद जी शर्मा, व महिला मंडल से गर्विता उपद्यय्याय, रचना भट्ट रुचि उपाध्ययय, आदि उपस्थित थे। शोभायात्रा में गाजे बाजों के साथ भगवान परशुराम की वृहत प्रतिमा चलायमान रथ में सवार थी शोभायात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल रहे उक्त शोभायात्रा का समापन पूरे नगर में घूमने के पश्चात रामेश्वर मंदिर पर किया गया तत्पश्चात महा प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शोभायात्रा में प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया प्रशासन की ओर से  एसडीओपी  एवं टीआई कौशल्या चौहान अपनी पूरी टीम के साथ व्यवस्थाओं को जमाते हुए नजर आए।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)