प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी 5 जून से शुरू करेगी कल्पतरु अभियान की शुरुआत-75 दिन में देशभर में रोपें जायेंगे 40 लाख पौधें

0


 



मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी जयंती दिदी एवं ज्योति दिदी ने गोपालपुरा स्थित मुख्य आध्यात्मिक शिव स्मृति भवन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए कल्पतरु अभियान के शुरुआत करने की जानकारी दी। केंद्र संचालिका दीदियों ने बताया कि आज के युग में चारों तरफ पर्यावरण संकट दिखाई दे रहा है। आज विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश हो रहा है। मनुष्य ने जब जानवरों के घरों को तबाह कर दिया तो वे शहरों की तरफ आने लगे इसका कही न कही जिम्मेदार तो आज का मनुष्य ही है। प्राचीन काल में वृक्ष पथिक को छाया प्रदान करते थे वही संत महात्माओं के लिए आध्यात्मिक साधना के स्थल हुआ करते थे। इस आध्यात्मिक ऊर्जा के परिचायक वृक्षों को बचाने की मुहिम प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी कर रही है। कल्पतरु अभियान के तहत एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर देश भर में प्रजापिता के 5000 सेंटर व अनेक पाठशालाओं के माध्यम से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 40 लाख पौधों को रोपने का संकल्प लिया है जो आगामी 25 अगस्त संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस मनाते हुए आजादी के अमृत महोत्सव रूप 75 दिन तक चलाया जाएगा। मोबाइल एप के जरिये पोधों की देखभाल व उसके मूल्यांकन का लक्ष्य रखा है। उन्होनें पत्रकारों के माध्यम से सभी जनता से आह्वान किया है कि आप भी पर्यावरण को बचाने में आगे आये व अपने परिजनों की याद में एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करने का संकल्प जरूर ले।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)