पेटलावद।
इस बार देश का हर नागरिक मोदी जी को विकास के साथ मजबूत निर्णय लेने के लिए विश्वास के साथ वोट करेगा। भगवान राम की प्रतिमा को अयोध्या में प्रतिष्ठित करने का जो वादा पूरा हुआ उससे पिछले 500 साल का सपना भी पूर्ण हो गया।
यह दावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला मंत्री चंदन एस भंडारी ने किया। भंडारी ने दावा किया 400 पार के साथ पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनेगी ओर रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर जिले में आठ विधानसभा पेटलावद, झाबुआ, थांदला, रतलाम, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, आलीराजपुर, जोबट में भाजपा जीतेगी।
अनिता नागरसिंह चौहान मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, चेतन कश्यप, नागरसिंह चौहान के नेतृत्व में ऐतिहासिक लीड से जीत दर्ज करेंगे।
देश के नेतृत्वकर्ता ने देश ही नही विश्वभर में भी परचम लहराया है। देश को सम्मान दिलाया है। कभी विदेशों के सामने अपना हाथ फैलाने वाला भारत अब आत्मनिर्भर है, जो दूसरे देशों की मदद के लिए सदैव तैयार रहता है। कोविड में कईं देशों को कोरोना बचाव वैक्सीन भारत ने उपलब्ध करवाई। करोडों लोगो की मुफ्त वैक्सीन लगवाकर जीवन सुरक्षित किया।
मोदी सरकार में करोड़ो लोगो को घर मिला आगे भी मोदी जी हर बेघर को पक्की छत दिलवाने की गारंटी ले रहे है।
श्री भण्डारी ने आरोप लगाया
कांग्रेस झूठे वादे कर रही है क्युकी उसे पूरा करने के लिए सरकार में आना पड़ेगा जो कांग्रेस के लिए दिवा स्वप्न है।
श्री भंडारी ने कहा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना में हर गरीब का मकान पक्का बन गया है। भाजपा ने हर एक गरीब परिवार को राहत पहुचाने का कार्य किया है।
गरीब महिलाओं के लिए 1 हजार रुपए की राशि बड़ी बात है। कई महिलाएं इस राशि से या तो घर का राशन ला रही है या बच्चो की आवश्यक सामग्री की पूर्ति कर रही है।