फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार.. 7 वर्षीय बालक की मौत, तीन गंभीर तहसीलदार निगवाल पहुचे सिविल अस्पताल,पीड़ितों से की चर्चा

0

 फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुआ परिवार.. 7 वर्षीय बालक की मौत, तीन गंभीर 


तहसीलदार निगवाल पहुचे सिविल अस्पताल,पीड़ितों से की चर्चा



पेटलावद। ग्राम बावड़ी का एक परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। जिसमें एक 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे व एक महिला गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल में उपचारत है। जानकारी अनुसार लूनकी बाई भाभर (50 वर्ष),  विजय भाभर (8 वर्ष), सोनाली भाभर (10 वर्ष) व आयुष भाभर (7 वर्ष) ने अपने घर पर परिवार के साथ नमकीन खाया था। नमकीन खाने के कुछ ही घंटे बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। जिस पर परिजन सभी को गंभीर अवस्था में पेटलावद सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा सभी का उपचार किया गया। वहीं 7 वर्षीय बालक आयुष की उपचार के दौरान मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार सभी की तबीयत नमकीन खाने से फूड प्वाइजनिंग होने के कारण बिगड़ी है। हालांकि डॉक्टरों ने इसे डिहाइड्रेशन बताया है। मामले को लेकर पेटलावद तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल भी सिविल अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से उन्होंने चर्चा की है। हालांकि पूरे मामले का खुलासा 7 वर्ष से बालक आयुष के पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा कि आखिर बालक की मौत कैसी हुई। परिजनों में मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है व थाने पर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे और मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
ads