पोषण खाद्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के व्यंजनो की श्रृंखला बनाई -परियोजना क्षेत्र पेटलावद की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने लगाई पोषित खाद्य सामग्री की स्टाल

0

 पोषण खाद्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के व्यंजनो की श्रृंखला बनाई

-परियोजना क्षेत्र पेटलावद की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने लगाई पोषित खाद्य सामग्री की स्टाल



पेटलावद। 

राष्ट्रीय पोषण माह सही पोषण, देश रोशन के अंतर्गत सिविल चिकित्सालय में पोषण मेले का आयोजन किया गया। जिसमे पोषण के रूप में वितिरित होने वाली खाद्य सामग्री से विभिन्न प्रकार के व्यंजनो की श्रृंखला बनाई गई।

मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ललिता योगेश गामड़ थी। इस अवसर पर श्रीमती गामड़ ने कहा बच्चो को सही पोषण आहार मिले इसके लिए उनके माता पिता जागरूक हो इस प्रकार से सभी कार्य आप भली भांति कर रही है जो निश्चित ही साधुवाद की पात्र है।

आपने कहा प्रदेश और देश दोनों स्थानों पर इसी विभाग की मंत्री अपने क्षेत्र झाबुआ व धार से है। हमे बेहतर से बेहतर कार्य कर अपने परियोजना क्षेत्र का नाम रोशन करना है। 

वार्ड में भर्ती बच्चो के परिजनों को स्टाल पर इसको गुणवत्ता और इसके उपयोग के तरीके बताए।

इसके साथ ही विशेष रूप से बीएमओ डॉ सुरेश कटारा, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज जानी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश परमार, पार्षद ममता गुजराती, चांदनी निमजा, एसडीओ माही धीरज जामोद, एनआरएलएम अर्पित तिवारी, पीएमजीएसव्हाई से विजय मंडलोई मौजूद रहे।

महिला एवं बाल विकास विभाग पेटलावद परियोजना की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय उत्पाद से विभिन्न पौष्टिक व्यंजन बनाकर मेले की रौनक बढ़ाते हुए ’’पोषण भी पढ़ाई भी, सेहत भी’’ का संदेश उपस्थित समुदाय को दिया।

पोषण मेले में जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियो, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन को सेवन किया गया।

पोषण मेले में महिला एवं बाल विकास के विभिन्न के स्लोगन जैसे ’’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’, ’’मिशन शक्ति’’, ’’महिला बाल विकास’’ , ’’पोषण थीम- ’’पोषण भी पढ़ाई भी’’, ’’पोषण मेला’’ के बेनर प्रदर्शित किये गए। सभी अतिथियों को परियोजना अधिकारी इशिता मसानिया व पर्यवेक्षक द्वारा पौष्टिक व्यंजनों व हब के लिए बनी स्टॉल का अवलोकन कराया गया।

संचालन श्रीमती अर्चना शर्मा ने किया। आभार इशिता मसानिया ने माना।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)