रायपुरिया। राजेश राठौड़
लोक सांस्कृतिक पर्व भगौरिया उत्साह और उमंग के साथ शांतिप्रिय ढंग से मनाया गया ग्राम पंचायत द्वारा हाट बाजर में टेंट पानी की व्यवस्था की गई ताकि दूरदराज से आए हुए ग्रामीण जनों को छाव मिल सके दोपहर बाद भगौरिया ने अपना रंग जमाया धीरे धीरे ढोल मांदल थाली की खनक से सारा हाट बाजार गुंजायमान हो गया गाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से पेटलावद क्षेत्र के विधायक वालसिंग मेड़ा के नेतृत्व में भगौरिया गैर निकाली गई व भारतीय जनता पार्टी की ओर से मण्डल अध्यक्ष शान्तिलाल मुणिया के नेतृत्व में गेर निकाली गयी लम्बे समय बाद राजनीति पार्टियों की गैर निकली लोग गैर में ढोल मादल व थाली खनक साथ नाचते गाते जा रहे थे इस बार ढोल की सँख्या भी अधिक थी । लोगो ने भगौरिया में झूले चकरी के साथ बर्फ गोले ओर आइसक्रीम का आनन्द लिया भगौरिया में पुलिस भी मुस्तैद रही ।
