मालवा लाइव@डेस्क थांदला।
थांदला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर शांति व शक्ति का प्रतीक शिव ध्वज फहराया। इस अवसर पर आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने कहा कि आपमें ही अनन्त शक्ति मौजूद है बस उसे जागृत करने की आवश्यकता है। उन्होनें कहा कि सुख दुख भीतर की परिस्थितियां ही है अन्यथा हर जीवन शांत व आनन्द मय है, आत्मा अपने अहंकार का विसर्जन कर देह के मोह का त्याग किये बिना इस अनन्त सुख को नही समझ सकता। इस अवसर पर प्रमुख व्यवसायी उमेश पीचा, स्वदेशी जागरण मंच विधानसभा प्रभारी मनोज उपाध्याय, भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, अटल सामाजिक सेवा संस्थान के राजू धानक, वरिष्ठ समाजसेवी कादर शेख, विवेक व्यास, मोहन यादव सहित नगर के गणमान्य, समाजसेवी, माताएं बहन एवं आदिवासी जन उपस्थित रहे। ध्वजारोहण पश्चात ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने आत्मा की पर दोष दर्शन वृत्ति त्यागने व सभी के साथ समान व्यवहार कर मन वचन कर्म से किसी भी आत्मा को दुख नही देने का संकल्प करवाया। अंत में सभी अतिथि मेहमानों का तिलक निकालकर शिव प्रसादी देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
