बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए वॉकथॉन का आयोजन

0

 


रानापुर (ललित जैन)

फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, भोपाल ब्रांच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला झाबुआ विकास खंड राणापुर के साथिया के माध्यम से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13 मार्च 2022 को साथिया प्रशिक्षण के दौरान एक  वॉकथॉन का आयोजन किया गया है। “वॉकथॉन” दोपहर 12:30 बजे बालिका छात्रावास रानापुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए कन्या हायर सेकंडरी स्कूल तक आयोजित की गई थी |

इस कार्यक्रम में  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम विकास खंड राणापुर के  लगभग 25 साथिया ने भाग लिया | 

वॉकथॉन की शुरुआत बी एम ओ डॉ चौहान सर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद राणापुर श्री जी एस मुजाल्दा सर, परामर्शदाता गिरीश बघेल एवं प्रशिक्षक प्रवीण हटीला, रमिला डामोर की उपस्थिति मे की गई | वॉकथॉन के  बाद सभी प्रतिभागियों को कई जरूरी  स्वस्थ्य सेवाये एवं उपयोगी जानकारिया दी गई  | डॉ चौहान द्वारा सभी अतिथियो और साथियाओ का आभार व्यक्त किया और स्वपहार दिया गया |

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)