रानापुर (ललित जैन)
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के कई शासकीय अस्पतालों में हब एंड स्पोक मॉडल के तहत 8 अप्रैल 2022 से कई तरह के लैबोरेट्री जांच निशुल्क करने जा रही हैं साइंस हाउस भोपाल द्वारा राणापुर विकासखंड में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर को हब मॉडल के रूप में तैयार कर समस्त प्रकार की लैबोरेट्री संबंधित मशीनें उपलब्ध कराई गई और एक सुपरविजन के लिये लेब टेक्निशियन भी उलब्ध कराया गया ओर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोई, कंजावानी और मोरडुंडिया को स्पोक मॉडल के रूप मे लिया । सभी संस्था में लगभग 45 प्रकार की लैबोरेट्री जांच की जायेगी । जैसे गर्भवती माता की सभी प्रकार की जाॅचे ,साथ ही अन्य जांच जैसे हिमोग्लोबिन, ब्लड काउंट (CBC), मलेरिया, टाइफाइड , डेंगू, चिकनगुनिया , लीवर संबंधित जांच( SGOT,SGPT), थायराइड(T3,T4,THS), कोलेस्ट्रॉल(LIPID PROFILE), शुगर(HBA1C , OTTT) , आदि जांचे सामिल है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 45 प्रकार की जांच आवश्यकतानुसार सेंपलिंग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राणापुर पर भेजे जाएंगे और उनकी तत्काल जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन मरिज को उपलब्ध करावाई जायेगी । समस्त लेबोरेटरी एवं हब एंड स्पोक एक्टिविटी की मॉनिटरिंग के लिए डॉ राजीव परमार को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो आज दिनांक 11 मार्च 2022 को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर बताया कि संस्था में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण रूप से हो चुकी है और 8 अप्रैल से पहले हम सभी प्रकार की जाचे कर सकेंगे।
