मालवा लाइव@डेस्क पेटलावद।
पेटलावद - मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के पालन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 195 में विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद खेल मैदान पर दोपहर 01 बजे प्रारंभ किया गया,
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथिगणों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया व दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया, मंचासीन अतिथिगणों में मुख्य अतिथि श्री विक्रम मेड़ा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री सुरेश मुथा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पेटलावद, श्री विजय सलाम, जिला खेल अधिकारी, जावेद भाई अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पेटलावद , पप्पू पडियार आदि उपस्थित थे।
विधायक कप के आयोजन
विधायक कप कबड्डी खेल प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बालक वर्ग की 18 टीमों व बालिका वर्ग की 5 टीमों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, बालिका वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद प्रथम स्थान प्राप्त किया, कन्या शाला पेटलावद द्वितीय व कालेज पेटलावद तृतीय स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार बालक वर्ग में आजाद क्लब रोटला प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान गोला बड़ी व तृतीय स्थान जूनियर क्लब चापानेर रही।
बालक वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 7100/- , द्वितीय पुरुस्कार 5100/-, तृतीय पुरूस्कार 3100 रुपए व बालिका वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 5100/-, द्वितीय पुरुस्कार 3100/-, तृतीय पुरूस्कार 1100/- रूपये व स्पोर्ट्स किट, मेडल व ट्राफी, प्रमाण पत्र द्वारा पुरस्कृत किया गया, विधायक कप प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों के लिए भोजन व पेयजल की व्यवस्था की गई व
विधायक कप खेल प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अतिथि श्री विक्रम मेड़ा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री सुरेश मुथा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पेटलावद द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए, सफल आयोजन के लिए विधायक श्री वालसिंह मेड़ा व जिला खेल अधिकारी विजय सलाम ने हर्ष व्यक्त किया,
इस अवसर पर व्यायाम निर्देशक व्हाय डी पुरोहित, जगत शर्मा, संभव गामड़, दीपक देवड़ा, सोमसिंह डामोर, नारू कटारा व खेल विभाग से अवलाेक शर्मा जिला खेल प्रशिक्षक, जेवेंद्र बोराडे जिला खेल प्रशिक्षक, नितिन डामोर समन्वयक थांदला, प्रिया हटीला समन्वयक मेघनगर, दिनेश डामर समन्वयक राणापुर, सूर्यप्रताप समन्वयक रामा आदि का सराहनीय योगदान रहा, कार्यक्रम के अन्त में श्री हेमराज गणावा, समन्वयक पेटलावद द्वारा सभी का आभार किया गया।
