मनोज जानी। एडिटर इन चीफ
12 मार्च को पेटलावद एसडीएम शिशिर गेमावत ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का व्यापार तथा भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिस क्रम में आज पेटलावद में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी हुई विस्फोटक सामग्री को जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे भी कार्यवाई जारी रखने की बात कही है। एसडीएम श्री गेमावत ने मीडिया के माध्यम से सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण एवं अवैध व्यापार कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम श्री गेमावत ने कहा कि अगर कोई अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का व्यापार या फिर भंडारण कर रहा है तो वह ना करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसा कृत्य करने पर किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश वर्मा भी साथ थे।
