प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद का परीक्षा परिणाम किया घोषित

0


तन्मय चतुर्वेदी मालवा LIVE
पेटलावद।प्रोग्रेसिव एकेडमी पेटलावद ने आज अपना क्लास 1 से 9 व 11 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें छात्राओं ने बाजी मारते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए।  क्लास 7 में वेदिका पिता हरिदेव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही नव्या पिता मुकेश सिसोदिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता के साथ प्रेंसिपल सुनील कुमावत के हाथों सम्मान प्राप्त किया । वही क्लास 1 से 9 व 11 के टॉपर रहे।
प्रोगेसिव अकैडमी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील कुमावत ने परीक्षा परिणाम पर स्कूल में आए टॉपर बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं क्लास के टॉपर बच्चों को अपने हाथों से परीक्षा परिणाम देकर उनका सम्मान किया ,साथ ही बच्चों के अभिभावक गण भी उपस्थित रहे , इस अवसर पर प्रोग्रेसिव एकेडमी के चेयरमैन अनिल शर्मा , चेयरपर्सन रेखा शर्मा एवं स्कूल स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)