मालवा लाइव@डेस्क झाबुआ।
झाबुआ। शहीद चंद्रशेखर आजाद, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय झाबुआ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) की संयुक्त इकाई द्वारा गोदग्राम कालापीपल में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉव जे.सी. सिन्हा की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि ग्राम कालापीपल के सरपंच श्री कांजी भूरिया विशेष अतिथि प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 रविंद्र सिंह के आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं रासेयो के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरस्वती नृत्य की प्रस्तुति स्वयंसेवक खुशनुमा एवं शिफा द्वारा की गई। अतिथियों का स्वागत तिलक एवं एन.एस.एस बैज मनीष, उमा, जगन, कविता द्वारा लगाकर किया गया। स्वागत नृत्य की प्रस्तुति मोनिका द्वारा दी गई। देवांशी और शिवन्या द्वारा राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्वयंसेवक दुर्गा गमार द्वारा विवाह के अवसर पर गाये जाने वाले भीली गीत की प्रस्तुति दी गई। स्वयंसेवक दिनेश गणावा एवं उनके समूह द्वारा नशा मुक्ति पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। लोकेंद्र एवं उनकी टीम द्वारा वर्तमान समय में युवा किन आदतों से बिगड़ रहे हैं उनकी समझाइश नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई। स्वयंसेवक राकेश द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई । स्वयंसेवक अमित एवं मनीष द्वारा साक्षरता पर आधारित भीली गीत की प्रस्तुति दी गई। प्रियंका डावी, अमित, दुर्गा गमार, उमा, सौरभ के द्वारा भीली संस्कृति भगोरिया नृत्य की आर्कषक प्रस्तुति दी गई स्वयंसेवक अमित एवं कुसुम ने अपने 07 दिवसीय विशेष शिविर के अनुभव साझा किए । अनुभव में उन्होंने बताया कि उनको इस ग्राम में शिविर लगाकर अच्छा लगा यहां के ग्रामीण वासियों ने भी पूरा सहयोग किया जो भी प्रश्न उनके द्वारा पूछे गए सभी ने उसका उत्तर दिया । यहां पर सड़क व्यवस्था, शिक्षा के लिए पर्याप्त स्कूल, शत-प्रतिशत टीकाकरण, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं अन्य व्यवस्था अच्छी है, मुख्य अतिथि महोदय के उद्बोधन में उन्होंने गांव की समस्याओं को दूर करने और सात दिवसीय विशेष शिविर उनके ग्राम में लगने पर बहुत खुशी जाहिर की उन्होने। कहा कि इस तरह के शिविरो के माध्यम से ग्रामीण वासियों और बच्चों को भी सीखने का अवसर मिला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 अंजना सोलंकी, डॉ0 के.एस. चैहान, डॉ0 राजू बघेल, डॉव रीता गणावा, प्रो0 पंकज बारिया, प्रो0 जेमाल डामोर, सुश्री बस्सो पनेरिया, प्रो0 बी.एस. सिंगार, डॉ0 एस डावर, एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी प्रो0 मुकाम सिंह चैहान एवं डॉ0 संगीता मसानी भाबोर, ग्राम कालापीपल स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ, महाविद्यालय एवं स्कूल के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया एवं अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन कुसुम बबेरिया एवं अमित अड ने किया और आभार लव खसावत ने माना।
