वत्सल आचार्य।थांदला
थांदला। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री व उत्तरप्रदेस विधानसभा चुनाव प्रभारी श्रीमती संगीता सोनी ने मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के 63 वर्ष में प्रवेश पर उन्हें प्रदेश कि जनता की ओर से पुष्पगुच्छ भेँट करते हुए धन्यवाद देते हुए मनाया। भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण एवं क्षेत्र की नन्ही बालिकाओं के भविष्य की चिंता कर पूरे देश में सबसे पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू करने वाले प्रदेश के सही मायनों में मामा बन गए है। उन्होने कहा किबसीएम शिवराज सिंह चौहान काफी संवेदनशील हैं। वे कमजोर तबकों की परेशानियों को बखूबी समझते हैं। वे भजन गाते हैं, मंदिर जाते हैं, आम हो या खास हर किसी के आमंत्रण पर उनके कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने तीर्थ दर्शन कराते है। किसानों के लिए समर्थन मूल्य की बात करते है तो व्यापारियों के लिए निवेश नीति बनाते है। उन्होंने अनेक जनहितैषी योजनाओं को क्रियान्वित कर मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री के तौर पर सक्रिय राजनीति करने वाले सबका साथ सबका विकास की बात करने वालें यशस्वी मुख्यमंत्री के दीर्घायु की कामना की।
