आजीविका मिशन का दीदी कैफे का हुआ शुभारम्भ, मजदूरी से मालिक बनने की और बढ़ाया कदम - सिद्धार्थ जैन

0

वत्सल आचार्य।थांदला

थांदला। स्थानीय जनपद कार्यालय पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन थांदला के सहयोग से ग्राम खोखर खांदन निर्मल आजीविका की बहनों द्वारा अभिनव प्रयास करते हुए कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के तहत ऋण योजना का लाभ उठाते हुए स्थानीय जनपद कार्यालय पर दीदी कैफे का शुभारंभ किया है। दीदी कैफे का शुभारम्भ जिला जनपद सीईओ सिद्धार्थ जैन, एसडीएम अनिल भाना द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला जनपद सीईओ सिद्धार्थ जैन ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि आजीविका मिशन की दिदिया पहले कोटा में मजदूरी करती थी लेकिन राज्य शासन की योजना का लाभ उठाकर उन्होनें दीदी कैफे की शुरुआत की है। जनपद में पहले कोई कैफे नही होने से यहाँ आने वालों को बाहर ही चाय नाश्ता करने जाना पड़ता था लेकिन अब उनके लिए भी सुविधा हो गई है इसका लाभ तहसील व न्यायालय परिसर के लोगों को भी मिलेगा वही आजीविका मिशन की दीदियों के द्वारा कैफे की शुरुआत मजदूर से मालिक कि ओर बढ़ाया हुआ कदम है। दीदी कैफे के बिल भुगतान के लिए नकद व्यवहार के साथ डिजिटल पैमेंट की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होनें कहा कि यह तो शुरुआत है आगे भी हम आजीविका मिशन को स्वावलंबी बनाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। दीदी कैफे शुभारम्भ पर थांदला जनपद सीईओ आर सी हालू, एनआरएलएम जिला प्रबंधक देवेंद्र श्रीवास्तव, युवा सलाहकार अमित विश्नोई, विकास खण्ड प्रबंधक रमेशचंद्र मेवाड़ा, आनन्द गोरे, वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, भारतीय प्रेस आयोग मध्यप्रदेश प्रभारी पवन नाहर, अधिमान्य पत्रकार मनोज उपाध्याय, अविनाश गिरी, निरंजन भारद्वाज, मनीष वाघेला, निलेश वाघेला सहित बड़ी संख्या में जनपद कर्मचारी एवं आजीविका मिशन सदस्य व समूह की दीदियां उपस्थित थी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)