मालवा लाइव@डेस्क पेटलावद
पेटलावद। पेटलावद बदनावर मार्ग में करडावद के समीप तुफान जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें शिक्षक भेरूसिंह मैडा निवासी चौकीदार फलिया की जान चली गई। श्री मैडा पिछले शिक्षा सत्र में हाई स्कूल अमरगढ़ में पदस्थ लेकिन इस सत्र में इन्होंने किसी कारणवश हाई स्कूल मकोडिया स्थानांतरित हो गए थे।
