मालवा लाइव।उत्सव राजेश सोनी
बामनिया। नगर में पहली बार पेटलावद रोड स्थित श्री सांचल सोनाणा तीर्थ धाम पर आगमी 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक होने जा रहे 9 दिवसीय भव्य चैत्र नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन सोमवार रात को तीर्थ धाम पर किया गया। इसमें आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई वहीं आयोजन को सफल बनाने और भव्यता प्रदान करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 नियमों के पालन करने के साथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में संभवतः एक मात्र बामनिया में ही चैत्र नवरात्रि में गरबों का आयोजन होगा। आयोजन में रतलाम के सुप्रसिद्ध भजन गायक पं. गोपाल शर्मा एंड पार्टी द्वारा सुमधुर गरबों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। 9 दिनों तक सुमधुर गरबों की धुन पर गरबा व डांडिया रास का आयोजन होगा। प्रतिदिन माताजी व भेरूजी का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। वहीं रात्रि में महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजन को लेकर समिति ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में ट्रस्ट के सरंक्षक विवेक लुणावत, अध्यक्ष कांतिलाल वागरेचा, सहकोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी मयंक बाफना, ट्रस्टी पंकज मेहता व विजय भंडारी, संजय मारू, संजय मखोड़, सोनू मांडोत, लोकेंद्र कटकानी, बृजभूषणसिंह परिहार, स्वप्निल वागरेचा, अमित चाणोदिया, विनायक गोयल, मंथन परमार, अभिनव राठौड़, राजेंद्र मेहता, जितेंद्र चोरड़िया, लोकेंद्र परमार, नरेंद्र अग्रवाल, बजरंगलाल अग्रवाल, नारायण माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।
