लोकसंस्कृतिक पर्व भगोरिए में शामिल हुए शिवराज सिंग चौहान

0

 




मालवा लाइव@डेस्क थांदला

झाबुआ अलीराजपुर जिले की पहचान लोकसंस्कृतिक पर्व भगोरिया मनाने के लिए झाबुआ जिले के थांदला शहर में  सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए प्रदेश की सेवा कर रहे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंग चौहान सपत्नीक पहुचे ।जहाँ पूरे नगर का भ्रमण करते हुए वे स्थानीय अस्पताल चौराहे पर पहुचे जंहा उन्होंने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्य्क्ष बंटी डामोर के कहने पर नगर को विकास कार्यो के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंग चौहान जहां जाते हैं, वहां के आम नागरिकों के रंग में रंग जाते हैं। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान को थांदला में जनजातीय भाई-बहनों की पारंपरिक वेशभूषा में देखा गया। इस अवसर पर  थांदला नगर के नागरिकों द्वारा श्री चौहान और श्रीमती चौहान का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)