भगोरिया पर्व पर कांग्रेस ने निकाली ऐतिहासिक गैर।

0


मालवा लाइव@डेस्क थांदला

थांदला-आदिवासी संस्कृति का लोकपर्व भगोरिया हर्ष और उल्लास के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा मनाते हुए  ऐतिहासिक गैर थांदला नगर में निकाली गई।गैर का नेतृत्व विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा करते हुए आगे-आगे ढोल,मांदल, की थाप पर कांग्रेस कार्यकर्ता आनंद, उल्लास के साथ जमकर थिरक रहे थे।



गैर मार्केटिंग सोसायटी से नगर के विभिन्न क्षेत्र से होकर निकाली गई तत्पश्चात सुतरेटी चौराहा पर गैर का समापन किया गया। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता को लोकपर्व भगोरिया एवं होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्ष और उल्लास का यह पर्व हमें हमारे जीवन के रंगों को आनंदित करने वाला त्यौहार है।आपसी मनमुटाव दुर कर हम प्रेम के रंग से दूसरों के जीवन में खुशियों का रंग भरने का यह महापर्व है। इस अवसर पर विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक व जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, युवा नेता जसवंत भाबोर, युकां अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर, कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट,
पार्षदगण आनंद चौहान, काऊ जैन, कादर शेख, कमालुद्दीन शेख, युवा नेता सुधीर भाबोर, युकां विधानसभा अध्यक्ष रूसमाल मैंड़ा, सचिव मसूल भूरिया, कालूसिंग नलवाया, पारसिंग डिंडोर, वरिष्ठ नेता रमेश भटेवरा, सरपंचगण जयसिंह वसुनिया, दीपक बिलवाल, माजू डामोर, रालू वसूनिया, हवा खड़िया, देवा डामोर, शंकर डामोर, चतरू खोखर, रमेश अड़, दिलीप भूरिया, शहादत खान, मोइनुद्दीन खान, एनएसयूआई अध्यक्ष सुनील चरपोटा, चिरंजीवी डोडियार, शम्भूसिंग डामोर,
ओमप्रकाश कटारा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता रेली में उपस्थित थे।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)