युवा नेता पुष्पराज पटेल ने मथवाड भगोरिया मे जमाया जोरदार रंग, खुद थिरके और दुसरो को जमकर थिरकाया

0

 





रफीक कुरैशी द्वारा 

अलीराजपुर | जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल ग्राम मथवाड़ में बुधवार को आदिवासी लोक संस्कृति का पर्व  उत्साह, उमंग, मस्ती और आनंद से भरा  भगोरिया



हर्षोल्लास के साथ मनाया गया | इस दौरान ग्रामीणजन मांदल की थाप और बासुरी की धुन पर जमकर थिरकते हुवे नज़र आए | हर कोई अपनी मस्ती मे मदमस्त होकर भगोरिया मना रहा था | मथवाड़ मेले मे 

आदिवासी लोक संस्कृति, सभ्यता और परम्परा को क़ायम रखने का एक अनोखा जोश दिखने को मिला | युवक-युवतियाँ की टोलिया भी आकर्षण का केंद्र रही | वह समूह मे नृत्य करते हुवे नज़र आए | 

भगोरिया मे कांग्रेस के युवा नेता पुष्पराज पटेल, दलसिंह भयडिया,  युवा नेता राहुल भयडिया, राहुल ठकराव ने भगोरिया हाट मथवाड़ मे गैर निकालकर मांदल की थाप देकर खुद थिरके और दुसरो को

जमकर थिरकाया | इस दौरान उन्होंने ग्रामीणजनो को भगोरीया और होली पर्व की शुभकामनायें भी दी | इस अवसर पर हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता और ग्रामीणजन मौजूद थे | सभी ने पर्व का भरपूर आनंद उठाया |

फोटो --संलग्न |

=============

Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)