बामनिया-उत्सव राजेशसोनी
बामनिया रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अनावश्यक रूप से वाहनों एवम मवेशी आदि की रोक के लिए लगाए गए बेरिकेटस से आम लोगो की भारी फजीहत हो रही है।
हो रही परेशानी-
वाहन एवम मवेशी आदि के अनावश्यक रोक के लिए लगाए गए लोहे के एंगल को कटिंग करके लगाया गया है ।किन्तु एंगल की कटिंग कर उसके किनारों की सतह समतल नही की गई है,लोहे की इस कटी हुई एंगल के कारण स्टेशन में आवाजाही करने वाले आम यात्रियों को खरोच लगना, कपड़े फट जाना जैसी घटना आम हो रही है।साथ ही अनजाने में गम्भीर चोट लग जाने का अंदेशा भी हर समय बना हुआ है। प्रवेश के रास्ते लगाए गए बेरिकेटस में से गुजरने में आमजन के लिए स्थान भी एक समय मे एक ही व्यक्ति के लिए सम्भव है।रेलगाडी के समय स्टेशन में आने जाने वाले आम यात्रियों को इस सीमित, खतरनाक एवम एकमात्र स्थान से मजबूरन गुजरना पड़ता है।
इस समय होती है परेशानी-
दाहोद रतलाम रेलखण्ड की जीवन रेखा साबित होने वाली मेमू ट्रेन के दोनों फेरो में बामनिया रेल स्टेशन पर आने जाने पर रेल स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही का अधिकतम दबाव रहता है।ऐसे हालात में ट्रेन पकड़ने वाले एवम अपने गंतव्य तक पहुँचने वाले यात्रियों को यह जोखिम भरा क्रासिंग बेरिकेड्स के रूप में करना पड़ता है।
होना यह था-
सूत्रों की माने तो रेलवे को यहां स्टील पाइप लगाकर बेरिकेड्स लगाना था,किन्तु रेलवे प्रशासन ने ताबड़तोड़ लोहे की एंगल कटिंग कर यहां लगा दी और आम लोगो के लिए फजीहत खड़ी कर दी है।
इनका कहना है-
आमजन को परेशानी हो रही है,इस समस्या को रेल अधिकारियों को तुरंत हल किया जाना चाहिए।
-श्रीमती संगीता सोनी,प्रदेश मंत्री,भाजपा पिछड़ा मोर्चा
रेल प्रशासन द्वारा आम यात्रियों की सुरक्षा को घ्यान नही रखते हुए बेरिकेड्स लगाए गए है,जल्द ही परेशानी का हल किया जाना चाहिए
-सोनू विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा मोर्चा
जल्द होगी समस्या हल-
मुझे जानकारी नही थी।आपने जनसमस्या से अवगत कराया है ।जल्द ही समस्या हल कर दी जाएगी।
-
धर्मेश विजयवर्गीय, आई डब्ल्यू ,मेघनगर
