कांग्रेसी नेता बाबा भेया की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया

0

 



मालवा लाइव।अलीराजपुर

अलीराजपुर | जोबट विधानसभा क्षेत्र के युवा और कर्मठ कांग्रेसी नेता निगम रेमण्ड बाबा भैया की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओ ने 

उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया | इस अवसर पर  कांग्रेसी नेताओं द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जोबट में मरीजों को फल व बिस्किट का वितरण किया गया | श्रद्धांजलि सभा को वक्ताओ ने बाबा भैया को श्रद्धांजलि देते हुवे कहा की उनका अचानक चले जाना, हम सबके लिए और कांग्रेस पार्टी के लिए दुःखद है | उनकी भरपाई करना बहुत मुश्किल है | स्व. बाबा सभी वर्गो के चहेते होकर सभी के सुख-दुःख मे काम आते थे | 

इस अवसर पर युवा नेता मोनु बाबा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सेय्यद मम्मा दादा, डॉ. आराम पटेल, किला जोबट सरपंच महेश महेड़ा, केशरसिंह दादा, जनपद सदस्य कालू महेड़ा, पार्षद पति रियाज मकरानी, पार्षद सिमरोंन बामनिया, पार्षद मिश्रीलाल राठौड़, पार्षद कालू भाई, संजय डावर, वेरसिंह पटेल, राजा मकरानी, कृष्णा ठाकुर, आबिद खान, रिककी भाई, राजेश भूरिया,आमीर खत्री, वेरसिंह पटेल, गणेश भामदरे, जीतू अजनार, रफ़ीक चौधरी, रफीक एवरग्रीन, राजा भाई,

रफ़ीक बादशाह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

दो फोटो--संलग्न |

==========

Tags

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)