विजय प्रत्याशियों ने निकाला आभार जुलूस

0





मालवा लाइव।बदनावर 

बदनावर। नगरी सीमा से लगे ग्राम पंचायत खेड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सरपंच पद का चुनाव भाजपा के योगेश पाटीदार ने 390 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल की।

योगेश मुकाते ने चारों बूथ पर बढ़त ली । यहां तक की परमानंद पाटीदार के घरों वार्ड में भी मुकाती ने 8 मतों की बढ़त लेकर जिला पंचायत सदस्य परमानंद पाटीदार सहित  दो अन्य प्रत्याशी विष्णु पाटीदार व सुरेश पाटीदार  को भारी मतों से हराया।

विजय के पश्चात मुकाती का ग्राम खेड़ा में मंदिर चौक मोहल्ला। मुकाती मोहल्ला। पीररवल्ला, आदिवासी मोहल्ला व ढोकलिया पाड़ा में ढोल व डीजे के साथ आतिशबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया ।मुकाती ने प्रत्येक घर पर पहुंचकर मिले आशीर्वाद का आभार व्यक्त किया ।गांव में अवरुद्ध पड़े विकास कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। मुकाती की जीत में अशोक पाटीदार एडवोकेट, भोलू काका,कैलाश मुकाती, बाबूलाल मिस्त्री, गोपाल सेठ, देवा, नितिन मुकाती, रोहित पाटीदार, वासुदेव पाटीदार, संदीप पाटीदार, महेश मुकाती, चंपालाल पाटीदार, शुभम पाटीदार, चिराग पाटीदार, आयुष पाटीदार, अंकुर पाटीदार,सुनील पाटीदार सहित गांव के समस्त युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)