बदनावर क्षेत्र की 4 जिला पंचायत सीट पर हार जीत का विश्लेषण

0




मालवा लाइव।बदनावर 


महेश पाटीदार की कलम से


दिनेश गिरवाल 10 साल जिला पंचायत सदस्य रहने के बावजूद समाज जनों से कटे रहे। मतदाताओं ने मत पेटी में अपना गुस्सा निकाला।


क्षेत्र क्रमांक 2 में रजनीश मालवीय की पत्नी के सरपंच पद के चुनाव में उम्मीदवार बनने से बड़ा धड़ा नाराज होने से अंतिम क्षणों में हारे।


क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस की वर्षा बोकाडिया अंतिम 2 दिनों में प्रचार में पिछड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर तक नहीं पहुंच पाए।


क्षेत्र क्रमांक 4 में दिलीप पाटीदार मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में आखरी दिन पिछड़ गए। उद्योग मंत्री दत्तीगांव के विक्रम पटेल के समर्थन में जनसंपर्क के कारण परिस्थितियां बदल गई और भाजपा को मिली जीत।


बदनावर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत में  बदनावर क्षेत्र की 4 सीटों में 2 पर भाजपा व 2 पर कांग्रेस ने बाजी मारी ।क्षेत्र क्रमांक 3 भाजपा बचाने में सफल रही वहीं कांग्रेस 1 व 2 मे कामयाब रहे कामयाब रही 

क्षेत्र क्रमांक एक में दिनेश गिरवाल व उनकी पत्नी मोनिका गिरवाल के 10 साल के कार्यकाल में गिरवाल समाज के  लोगों से दूरी बनाए हुए रहे इसी कारण आदिवासी मतदाताओं ने मतदान पेटी में अपना विरोध दर्ज कराया । वही प्रदेश कांग्रेश महासचिव शरदसिंह सिसोदिया के कुशल नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर मतदान अपने पक्ष में करवाकर अशोक डावर को विजय दिलाई।

फोटो क्षेत्र 1



क्षेत्र क्रमांक दो में भाजपा नेता रजनीश मालवीय की माताजी आनंदीबाई मालवीय जिला पंचायत सदस्य हेतु मैदान में थी। वही उनकी पत्नी रेखा मालवीय ग्राम पंचायत खेरवास में सरपंच पद की प्रत्याशी होने से  प्रचार के दौरान एक समाज के मतदाता नाराज हो गए। जिसकी हवा क्षेत्र में आग की भांति दूर दूर तक फैली और आनंदीबाई को हार का सामना करना पड़ा ।वही कांग्रेश की शिखा सोनगरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट कर अपने पक्ष में मतदान करवाकर विजयश्री हासिल की।

फोटो क्षेत्र 2




क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस की वर्षा मनीष बोकाडिया प्रचार के दौरान ठीक-ठाक स्थिति में रही ।किंतु अंतिम 2 दिनों में प्रचार में पिछड़ने के कारण और निर्दलीय सोहन भाई पार्टी पटेल के मैदान में डटे रहने से हारी।तथा पार्टी के कुछ नेताओं ने भी ईमानदारी से कार्य नही किया। भाजपा को परंपरागत वोट मिलने से टीना कुंवर ने जीत हासिल की।

फोटो क्षेत्र 3




 क्षेत्र क्रमांक 4 में कांग्रेस के दिलीप पाटीदार व भाजपा के विक्रम पटेल के बीच कांटे का मुकाबला होने के साथ साथ दोनों प्रत्याशियों द्वारा घर-घर जनसंपर्क किया गया । एन वक्त पर उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव द्वारा विक्रम पटेल के समर्थन में जनसंपर्क करने से ढुलमुल रहने वाले मतदाताओं का झुकाव भाजपा की ओर होने से विक्रम पटेल को जीत मिली। इसके विपरीत कांग्रेश के दिलीप पाटीदार अंतिम 2 दिनों में मतदाताओं को अपने पक्ष करने में मतदान हेतु प्रेरित करने में नाकाम रहे फल स्वरुप पराजय झेलना पड़ी

फोटो क्षेत्र 4



إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)