त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन पेटलावद क्षेत्र में सामग्री वितरण में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पहुचे

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा आज प्रातः त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र पेटलावद में पहुचें। यहां पर मतदान दलो को जो सामग्री का वितरण किया जा रहा था, श्री मिश्रा ने व्यवस्था का जायजा लिया एवं मतदान दलों से रूबरू चर्चा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिसमें दिनांक 25 जून को पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान होना है। सामग्री वितरण उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद में किया जा रहा है। बडी संख्या में मतदान दल उपस्थित था। सम्पूर्ण व्यवस्था रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  पेटलावद श्री शिशिर गेमावत के नेतृत्व में किया जा रहा था। 

श्री मिश्रा ने सभी से आव्हान किया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन करवाए एवं मतदान स्थल पर ही मतो की जानकारी उपलब्ध कराए। मतो की गणना मतदान केन्द्र मतदान केन्द्र पर ही की जावे। कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपके साथ है। किसी भी भय एवं भ्रांति में नहीं रहे।

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम श्री शिशिर गेमावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी पेटलावद सुश्री सोनू डावर, सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद श्री अमित व्यास, थाना प्रभारी पेटलावद श्री सुरेन्द्र सिंह, जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षक प्रोफेसर श्री रविन्द्र सिंह, उपयंत्री श्री एस.के. तिवारी, व्याख्याता श्री हरिश कुण्डल, यूडीटी श्री अजय कुशवाह आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)