सरपंच पद के उम्मीदवार के पति की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या, पुलिस जुटी जाँच मे

0

 


रफीक कुरैशी।अलीराजपुर

अलीराजपुर | आगामी पंचायत चुनाव को लेकर आदिवासी बाहुल्य जिले में चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ गई है | इसी कड़ी में सोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम कुकावाट में गत रात्रि को सरपंच पद की उम्मीदवार के पति राधु पिता जोगड़ा उम्र 38 वर्षीय की घर आँगन मे सो रहा था | तभी अज्ञात हमलावरों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी | घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई | हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह,एएसपी श्री सेंगर, एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर, सोरवा थाना प्रभारी योगेन्द्र मंडलोई दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंचे | एसपी सिंह ने मौका मुआयना कर हत्या की विवेचना के आदेश जारी दिए | शव को  पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया | इधर घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान जिला चिकित्सालय पहुंचे और जानकारी ली | उल्लेखनीय है कि ग्राम कूकावाट मे पूर्व में सरपंच रह चुकी मृतक राधू की पत्नी इस बार भी चुनावी मैदान मे थी | एसडीओपी सुश्री श्रद्धा सोनकर ने इस प्रतिनिधि को बताया की पुलिस ने अज्ञात

मर्ग कायम कर हत्या की जांच में जुट गई है | सुश्री सोनकर ने कहा की उक्त मामले का पंचायत चुनाव से कोई लेना देना नहीं है, उक्त हत्या मे दो बाते सामने निकलकर आ रही है, जो जाँच पड़ताल पूरी होने पर पत्रकार वार्ता मे बता दी जाएंगी | 



Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)