मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक द्वारा पेटलावद जनपद क्षेत्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। जिले के निर्वाचन प्रेक्षक श्री एस.एस.राठौर द्वारा जनपद पंचायत पेटलावद क्षेत्र में निर्वाचन के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक महोदय द्वारा निर्वाचन के लिए बनाया गया स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया और जनपद में सामग्री वितरण एवं जमा करने हेतु स्थान की व्यवस्था का जायजा लिया एवं ग्राम में मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। 

इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शिशिर गेमावत  तहसीलदार पेटलावद श्री जगदीश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री अमित व्यास, लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री श्री डी.के.शुक्ला, थाना प्रभारी पेटलावद, नायब तहसीलदार पेटलावद आदि उपस्थित थे। 

प्रेक्षक महोदय के साथ श्री ओ.पी. वनडे, जिला शिक्षा अधिकारी झाबुआ मो.नं. 7879805517 लाइजनिंग अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे है। 

संदेशः हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)