मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। विश्व पर्यावरण सप्ताह 1 जून से 8 जून तक एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन बहुउद्देशीय खेल परिसर झाबुआ में दिनांक 8 जून 2022 को संपन्न हुआ। जिसमें महिला वर्ग में प्रथम भावना भुरिया व द्वितीय अलीशा वसुनिया ,पुरुष सिंगल्स में सार्थक जैन व द्वितीय डॉ राहुल गणावा ,पुरुष वर्ग डबल्स में प्रथम श्री उमंग सक्सेना व दिनेश श्रीवास, द्वितीय स्थान सार्थक जैन वह ऋषि शेखावत की जोड़ी रही। खेल परिसर में कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने भी अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन को प्रदर्शित किया। जिससे खिलाडियों में खेल के प्रति जोश एवं उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ।
कार्यक्रम में माननीय कलेक्टर महोदय श्री सोमेश मिश्रा जी, श्री सिद्धार्थ जैन के हाथों विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए एवं खेल परिसर में विश्व पर्यावरण सप्ताह अंतर्गत खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण कर सभी ने संकल्पित होकर पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रण लिया गया । उक्त कार्यक्रम में डॉ जयपाल सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ राहुल गणावा जिला टीकाकरण अधिकारी, श्री विजय सलाम जिला खेल अधिकारी, श्री आशीष राठौर तहसीलदार, डॉ राम एपिडिमीयोलाजिस्ट, श्री प्रणय एमएन्डई अधिकारी, श्री उमंग सक्सेना, श्री दिनेश श्रीवास, श्री इरफान खान, श्री सुनील परमार, श्री हेमेंद्र डिंडोर, श्री जयंतीलाल, श्री दिलीप,श्री पुष्पेन्द्र भुरिया, श्री राठौर, श्री भानू गामड़ ईत्यादी उपस्थित रहे।
संदेशः हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

