मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के अनुमति आदेश दिनांक 13 जून में त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने हेतु जिला पंचायतों सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में नुक्कड नाटक, सभा, रैली, प्रचार -प्रसार वाहन आदि के लिए निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निहित शर्तो के अधिन अनुमति जारी करने के लिए क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को अधिकृत किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

