*भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा 04 जुलाई को,* *यात्रा की तैयारीयां युद्ध स्तर पर, बैठक हुई सम्पन्न*

0





मालवा लाइव।रफीक कुरैषी 

आलीराजपुर। आगामी 04 जुलाई सोमवार को नगर मे भगवान श्री जगन्नाथजी की रथयात्रा महोत्सव का आयोजन रखा गया है। अनंत विभूषित श्रीमद् जगद्गुरू रामानुजाचार्य श्रीवस्त पीठाधीपति श्री श्री 1008 स्वामीजी वेंकटेषाचार्यजी महाराज गादीपति श्री वत्समठ-चांदोद, जिला बडौदा के पावन सानिध्य में आयोजित किया जा रही है। इस यात्रा की रूपरेखा के लिए सोमवार शाम को नृसिंह मंदिर प्रांगण में सम्पूर्ण हिन्दु समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुवें मिडिया प्रभारी कृष्णकांत बेडिया ने बताया कि रथयात्रा की शुरूआत सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक मुकेष पटेल, कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक मनोजसिंह व अन्य जनप्रतिनिधिगण रथ के आगे झाडु निकालकर व आरती करेंगे। रथयात्रा लक्ष्मी नृसिंह प्रांगण से नगर भ्रमण कर पुनः नृसिंह मंदिर प्रांगण में शाम 7ः30 बजे विश्राम करेंगी। मंदिर प्रांगण पर महाआरती होगी। इसके बाद स्वामी श्री वेंकटेषाचार्यजी के आषिर्वचन होंगे व महाप्रसादी का वितरण होगा। बैठक की अध्यक्षता रथयात्रा महोत्सव समिति के सर्वश्री राधेष्याम माहेष्वरी डी. साहब ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुवें श्री माहेष्वरी ने कहा की सभी पुरूष सफेद वस्त्र एवं महिलाए लाल व पिले वस्त्र धारण करके आयेगी। बैठक में सर्वसम्मती से यह निर्णय लिया गया की रथ यात्रा के एक दिन पूर्व नृसिंह मन्दिर परिसर को फुल बंगले से सजाया जायेगा व 3 जुलाई रात्री को मन्दिर प्रांगण में विषाल भजन संध्या का आयोजन किया है। रथ निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चालु है, रथयात्रा में रास्ते में विभिन्न समाजों द्वारा व गणमान्य नागरीकों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये जायेगे एवं गुलाब के फुल से भगवान जगन्नाथजी का स्वागत किया जावेगा। समाजजन बारी-बारी से रथ को खीचेंगा। रथ यात्रा में अलीराजपुर के अलावा आसपास अनेक जिलो व षहरो से भक्तगण सम्मिलित होंगे। बैठक में यह तय किया गया है कि हिंदु समाज के सभी व्यापारीगण अपनी दुकाने व प्रतिष्ठान व आॅफिस सोमवार दोपहर 2 बजे से बंद रखकर रथयात्रा में शामिल होंगे। इस अवसर पर बैठक में राधेष्याम माहेष्वरी डी., कृष्णकान्त मंत्री, मदनलाल नंगवाडिया, राधेष्याम नंगवाडिया, किषनलाल राठौड़, हुकमीचन्द राठौड़, भरत राठौड़, अषोक ओझा, अजय शर्मा, नारायण सोमानी, नवीन सेन, चन्द्रप्रकाष चोरसिया, पंकज परवाल, बद्रीलाल गुप्ता, श्यामसुंदर सोमानी, उमेष वर्मा, दयाराम माली, जयन्तीलाल वाणी, अमरीष माहेष्वरी, संजय थेपड़िया, राजेष थेपड़िया, पूर्णिमा व्यास, चंदा नंगवाडिया, प्रिति मंत्री, सुनिता गोराना, अंजु सिसौदिया, अनिता कोठारी, मीना ओझा सहित अनेक महिला व पुरूष उपस्थित थे। अंत में समिति के मदनलाल नंगवाडिया व कृष्णकांत मंत्री ने आभार माना।

*फोटो*-बैठक मे षामील समाजजन। 

---------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)