मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में होनें वाले पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, भयमुक्त, पारदर्शी कराये जानें के उददेश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी, चैकी प्रभारी एवं समस्त पुलिस सेक्टर मोबाईल प्रभारियों की बैठक ली गई। मीटिंग में समस्त अधिकारियों को मतदान पूर्व भयमुक्त वातावरण निर्मित करनें हेतु लगातार असामाजिक तत्वो पर प्रभावी कार्यवाही एवं मतदान केन्द्रो पर मतदान पूर्व भ्रमण के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही प्रथम चरण के मतदान को लेकर सभी से फीडबेक लेकर सभी से साझा किया गया, ताकि द्वितीय चरण में ओर सुधार लाया जाकर किसी भी प्रकार की कमी न रहनें पाये। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने प्रथम चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न् करानें के लिए पुलिस टीम को बधाई दी व अगले द्वितीय एवं तृतीय चरण में भी पूरी मुश्तैदी के साथ चुनाव आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का कढाई से पालन करवाते हुये मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करानें हेतु प्रौत्साहित किया। श्री सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के दौरान कुछ कमीयॉं रह गई थी, जिसे आयोजित मीटिंग में सभी के मध्य आपस में साझा की गई है, जिससे अगले दो चरणों में होनें वाले मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कमी न रहनें पाये।
*फोटो*-बैठक लेते हुए पुलिस कप्तान सिंह।
--------------------------

