तीन दिनों से अच्छी बारिश होने से किसान खुश

0

 




मालवा लाइव।रायपुरिया


रायपुरिया। क्षेत्र में हो रही तीन दिनों से बारिश से अब किसान बोवनी कार्य करने का मन बना रहे। दूसरी ओर कृषि विभाग अभी रुकने की सलाह दे रहा है।

सोमवार सुबह से ही आसमान मैं काले बादल छा गए थे। सुबह 10बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम को आसमान मे बादल छा गये ओर कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। इस बारिश से अब किसान बोवनी कार्य में कल से जुट सकते हैं। वही बाजार में अबकी बार कपास बीज के पैकेट में 200 से 250 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

साथ ही बोवनी के सोयाबीन के भाव में भी उछाल देखा जा रहा है। नौ से दस हजार रुपए क्विंटल के बीज भाव बाजार मे मिल रहे। गांव के किसान हीरालाल कहते है कि दिनोदिन बीजो के भाव बढ़ने से किसान चिंतित है। खेती में बीज के भाव के साथ डीजल के कारण खेत हकाई ,बुवाई भी महंगी हुई है। खेती का खर्चा बड़ गया और फसल की कीमत बाजार में सही नही मिलने पर किसानों को परेशानी में डाल देता है।

फ़ोटो

=======

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)