बिच्छू गैंग के चार लोग ड्रग्स के साथ गिरफ्तार, क्या है पेटलावद से नाता क्या पेटलावद में भी ऐसी गैंग ओर है तो क्या पुलिस करेगी कार्यवाही देखिए इस खबर में

0

 



पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

गुजरात की वडोदरा पुलिस ने मंगलवार को बिच्छू गैंग के तीन लोगों सहित एक महिला को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा मेफेड्रोन जब्त की गई है, जिसे उन्होंने कथित तौर पर मध्य प्रदेश से खरीदा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिच्छू गैंग के यह सभी लोग पहले पेटलावद आए और यहां से इन्होंने अर्जेंट बड़ौदा जाने का कहकर किराए से चलने वाली स्विफ्ट डिजार गाड़ी को बुक किया। इस दरमियान रात के 11 बज रहे थे और श्रद्धांजलि चौक पर किसी होटल पर चाय भी पी। गाड़ी मालिक ने पेटलावद के ही ड्राइवर को गाड़ी लेकर भेज दिया। बताया जा रहा है कि जावरा के किसी व्यक्ति ने इन्हे रानिसिंह जो रतलाम और झाबुआ जिले की सीमाक्षेत्र के बीच में आता है, वहां इन्हे माल को डीलवरी दी। इसके बाद यह किसी दूसरे वाहन से पेटलावद पहुंचे थे और यहां से वे बड़ौदा के लिए निकल गए। इन सभी पर पुलिस के खुफिया तंत्र की पहले से ही नजर थी और इनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी, लेकिन यह सभी इस बात से अनजान थे। जानकारी के मुताबिक यह सभी पेटलावद से निकलकर व्हाया झाबुआ होते हुए गुजरात की सीमा में घुसे, लेकिन इस बीच मप्र की पुलिस ने इन्हे पकड़ना तो दूर रोककर पूछताछ भी नही कर पाई और यह सभी गुजरात की सीमा में प्रवेश कर गए। अब गुजरात पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरती हुई थी और इन्हे बड़ौदा के गोल्डन चौकड़ी टोल टैक्स पर इनकी गाड़ी को हाथ देकर रुकवा लिया। यहां चेकिंग के दौरान महिला के पास से लाखो रुपए की ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने वडोदरा के बाहरी इलाके में उनके वाहन को रोका और आरोपियों के कब्जे से 81.04 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद पेटलावद के रहने वाले ड्राईवर को छोड़ दिया गया और उसे गवाह बनाया है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)