त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन में कानून व्यवस्था के संबंध में डीआईजी ग्रामीण के द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ बैठक

0





मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में कानून व्यवस्था के संबंध में डीआईजी (ग्रामीण) श्री चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री अरविन्द तिवारी, पुलिस अधीक्षक अलिराजपुर श्री मनोज कुमार सिंह के द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील मतदान केन्द्र के अतिरिक्त निर्वाचन में लगे अधिकारी, कर्मचारी की सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केन्द्र में कानून व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)