उदयपुर की घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सौंपकर की दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

0






मालवा लाइव।थांदला


थांदला। राजस्थान प्रांत के उदयपुर शहर में नुपर शर्मा के समर्थक वाली घटना के विरोध में मुस्लिम समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपातें हुए दोषियों प



र कड़ी कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर मुस्लिम हज कमेटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान ने कहा कि मुस्लिम समाज ऐसी घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है, उन्होनें कहा कि इस्लाम अपने पड़ोसियों से भी प्रेम व भाईचारें से रहने की शिक्षा देता है ऐसे में तालिबानी सोच व विचारधाराओं वालों को इस तरह कत्लेआम की कभी इजाजत नही देता है अपितु देश का हर मुस्लिम चाहेगा कि वे ऐसे  दुष्कृत्य करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मुस्लिम समाज के सदर कदरुद्दीन शेख ने कहा कि ईस्लाम का सहारा लेकर जो गलत कार्य करते है वह अपने ही मजहब के दुश्मन होते है व ईस्लाम को बदनाम करते है इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इस मौके पर  पूर्व सदर  व पूर्व सांसद प्रतिनिधि रहे गुलाम कादर खान, नासिर खान, एडवोकेट सलीम कादरी, लियाकत खान, रियाज खान, शहजाद खान आदि ने भी दोषियों को कड़ी सजा देने की वकालत की है।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)