मालवा लाइव।झाबुआ
झाबुआ। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री एस एस राठौर द्वारा आज रामा विकास खंड के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं मतदान सामग्री वितरण जमा किए जाने वाले स्थान भी देखे गए। साथ ही पंचायत निर्वाचन के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस दौरान तहसीलदार श्री सुनिल डावर, नायब तहसीलदार सुश्री बबली बर्डे, विरेन्द्र सिंह रावत, प्रेक्षक महोदय के लाईजनिंग अधिकारी श्री ओ.पी. बनडे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

