कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 के निर्वाचन हेतु मतदान दलो का रेंडमाइजेशन किया गया

0

 




मालवा लाइव।झाबुआ


झाबुआ। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के आगामी निर्वाचन विकास खंड थांदला क्षेत्र एवं विकास खंड पेटलावद क्षेत्र के मतदान दलो का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा, निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक श्री एस.एस.राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, डीआईओ एनआईसी श्री कपिल कुमावत, प्रभारी पीआरओ श्री सुधीर कुशवाह, प्रेक्षक महोदय के लाईजनिंग अधिकारी श्री ओ.पी.बनडे,ं स्थानीय निर्वाचन के अधीक्षक श्री एजाज कुरेशी, सहायक अधीक्षक श्री विवेक पेंटर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

रेंडमाइजेशन में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन किया गया। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्र पर जो व्यक्ति अतिरिक्त दिया जा रहा है उसका भी रेंडमाइजेशन पेटलावद एवं थांदला क्षेत्र का किया गया। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग से नियुक्त प्रेक्षक एवं जिला अधिकारियों के समक्ष कम्प्यूटर से तीन बार प्रक्रिया को दोहराया गया। डीईओ लेवल पर यह रेंडमाइजेशन किया गया था। 

संदेशः- हर वोट कीमती, हर निकाय महत्वपूर्ण।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)