किराना व्यापारी संघ द्वारा मिलन समारोह का आयोजन, व्यापारी संघ ने व्यापारियों का किया सम्मान

0

 


रफीक कुरैषी ।आलीराजपुर

आलीराजपुर। किराना व्यापारी संघ द्वारा वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के सभी व्यापारी सदस्यो ने सहभागिता की। इस अवसर पर अलीराजपुर किराना व्यापारी संघ द्वारा जिले के वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में जिले से पधारे संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारियों का मंच पर अलीराजपुर संघ द्वारा स्वागत किया गया। वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में किराना संघ के संगठित रहने एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने विचार रखें और आने वाली समस्या से लड़ने के लिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, इसलिए व्यापारी संगठित होकर एक साथ काम करें। 


इस अवसर पर किराना व्यापारी संघ संरक्षक प्रहलाद बेड़िया एवं राजेंद्र राठौड़, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, अध्यक्ष किशन राठौड़, उपाध्यक्ष अर्पित बेड़िया, माधव मोदी, सचिव सुशील राठौड़, सहसचिव राहुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष नितिन कपड़िया, मीडिया प्रभारी विमल राठौड़, संगठन मंत्री ललित जैन यतीन राठौड़, प्रमोद गुप्ता, दीपक राठौड़, विजय राठौड, पिंकेश राठौड़, चंदन राठौड़, शैलू राठौड़, मोतीलाल राठौड़, रितेश राठौर, श्याम राठौर सहित समस्त किराना व्यापारी सदस्य उपस्थित थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)