a
मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। स्वाधीनता के अमृत वर्ष पर स्वाधीनता संग्राम के युवा अग्रदूत रहे अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की 116 वीं जन्म जयंती के अवसर पर उनके योगदान का स्मरण करते हुए युवाओं के बीच 18 जुलाई को जिला स्तर पर यूथ पंचायत का आयोजन स्थानिय काॅलेज आॅडिटोरियम में होगा। उक्त आयोजन के तहत 21 जुलाई को अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जन्म स्थली चन्द्रषेखर आजाद नगर की माटी और जल संग्रहित करते हुए बाइक रैली चन्द्रषेखर आजाद नगर से भोपाल जाएगी। उक्त कलष को भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में स्थापित किया जाएगा। उक्त कलष स्थापना समारोह के साक्षी प्रदेषभर के युवा यूथ महापंचायत के माध्यम से साक्षी बनेंगे। जिला स्तरीय यूथ पंचायत से चयनित युवा 23 एवं 24 जुलाई को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत में सहभागिता करेंगे। उक्त यूथ महापंचायत में प्रतिभागी षिक्षा, उद्यमिता, कला, संस्कृति, खेल, जनजाति कल्याण व अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उक्त संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवष्यक दायित्व सौंपे गए है।
*फोटो-अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद*।
---------------------------

