*नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए*

0

 


मालवा लाइव।रफीक कुरैषी  

आलीराजपुर। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तहत जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना के सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा कलेक्टोरेट कार्यालय में समपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के समस्त 13 वार्डों के परिणामों की घोषणा करते हुए विजयी रहे अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड क्रमांक एक से भदू पचाया, वार्ड क्रमांक 2 से कु. निर्मला भिण्डे, वार्ड क्रमांक 3 से बाबुसिह लालु, वार्ड क्रमांक 4 से श्रीमती कबू भूरिया, वार्ड क्रमांक 5 से मांगीलाल चैहान, वार्ड कमांक 6 से ठाकुरसिंह जोहरसिंह, वार्ड क्रमांक 7 से सुश्री हजरी अजनार, वार्ड क्रमांक 8 से श्रीमती रिकूंबाला डावर, वार्ड क्रमांक 9 से श्रीमती अनीता चैहान, वार्ड क्रमांक 10 से श्रीमती लीला चैहान, वार्ड क्रमांक 11 से श्रीमती हजरीबाई खरत, वार्ड क्रमांक 12 से रायसिंह भयडिया एवं वार्ड क्रमांक 13 से श्रीमती सुरेखा ठकराला विजयी रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए बधाईयां दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, एसडीएम लक्ष्मी गामड सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

फोटो-नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यो प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए।  

---------------------------


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)