नगर परिषद के सभी वार्डों का परिणाम एक साथ घोषित होगा। ईवीएम में गणना हेतु दो कक्षों में 7,-7 टेबल लगेगी तीन राउंड में होगी सभी 15 वार्डों की ईवीएम की मतगणना।

0





नगर परिषद के सभी वार्डों का परिणाम एक साथ घोषित होगा।


ईवीएम में गणना हेतु दो कक्षों में 7,-7 टेबल लगेगी


तीन राउंड में होगी सभी 15 वार्डों की ईवीएम की मतगणना।

मालवा लाइव।महेश पाटीदार

बदनावर। 6 जुलाई को संपन्न नगर परिषद बदनावर के चुनाव के परिणाम का रहवासियों को बेसब्री से इंतजार है  । 17 जुलाई को महाविद्यालय परिसर के 2 कक्षों में ईवीएम में मतों की गिनती का कार्य प्रातः 8:30 बजे से शुरू होगा। गणना के लिए दो कक्षों में 7_7 टेबल लगाई जाएगी। अंत तक किसी भी प्रत्याशियों को हार जीत का आकलन नहीं हो पाएगा। 15 ही वार्डों के परिणाम एक साथ घोषित होंगा।


कैसे होगि गणना

नगर परिषद बदनावर के 15 वर्षों का मतदान 28 ईवीएम मशीन में कैद है। गणना हेतु कुल तीन राउंड होंगे। प्रथम कक्ष में 1 से 7 वार्ड की एक एक मशीनें व कक्ष मे  8 से 14 वार्ड तक मशीनें रखी जाएगी। प्रत्येक राउंड में प्रत्येक वार्ड की एक-एक ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी ।तथा आधे घंटे बाद द्वितीय राउंड के 1 से 14 वार्ड तक की दूसरी मशीनों की गिनती होगी। वार्ड क्रमांक 15 की गणना तीसरे राउंड में संपन्न होगी। इस प्रकार गणना के अंत में ही प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला होगा और हार जीत का परिणाम सामने आएगा ।15 ही वार्डो के परिणाम एक साथ घोषित होंगे।

स्वयं प्रत्याशी या एक गणना एजेंट ही कक्ष में प्रवेश करेगा

गणना कक्ष में स्वयं प्रत्याशी या एक गणना एजेंट को ही प्रवेश दिया जाएगा ।

मीडिया के लिया अलग कक्ष की व्यवस्था रहेगी 

मीडिया के लिए अलग से कमरे में व्यवस्था की गई है ।जहां प्रत्येक राउंड की गणना की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जाएगी ।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)