*वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र वर्मा का आकस्मिक निधन,* *पत्रकारो एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक सभा मे श्रद्धांजली अर्पित की*

0

 










मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

आलीराजपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं सोनी समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा का बुधवार अलसुबह आकास्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सोनी समाजजनो एव पत्रकार जगत मे शोक की लहर छा गईं। स्व. वर्मा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को पंचेश्वर मुक्तिधाम पर किया गया। उनके अंतिम संस्कार मे विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिक, सोनी समाजजन सहित जिलेभर के पत्रकारबंधु, राजनेतिक दल के जनप्रतिनिधि और नेतागण सहित बड़ी संख्या मे नागरिकजन उपस्थित थे। वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र वर्मा के आकास्मिक निधन पर जिले के समस्त पत्रकार साथियो द्धारा स्थानिय फतेह क्लब मेदान पर बुधवार शाम 06 बजे श्रद्धांजली कार्यक्रम कर शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त पत्रकार बंधुओ एवं नगर के गणमान्य नागरिेको द्धारा स्व. वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। इस  अवसर मोजुद पत्रकारो ने स्व. वर्मा के अचानक चले जाने को लेकर बहुत बड़ी क्षति बताई। इस दौरान सभी वक्ताओ ने स्व. वर्मा के व्यक्तित्व, सहजता, सरलता और योगदान को भी याद किया | फतेह क्लब मैदान पर आयोजित शोक सभा मे वरिष्ठ पत्रकार रघु कोठारी, गोपाल मेलाना, अशोक ओझा आशुतोष पंचोली, राकेश तंवर, हितेंद्र शर्मा, रफीक कुरैशी, आशीष अगाल,यतेंद्र सोलंकी, राकेश चौहान, सोहेल कुरैशी, वसीम राजा, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू सेठ, नपा उपाध्यक्ष मकु सेठ, राठौड़ समाज के किशनलाल राठौड़,  मुस्लिम समाज के सानी मकरानी, बोहरा समाज के मंसूर मर्चेंट, राजेश चौधरी, मनीष मामा, दीपक दीक्षित, सुनील कापड़िया, आशुतोष दुबे, यगु शाह, विजय थेपड़िया, महेंद्र टवली, ताहा गाँधी, बुरहानी भाई, नरु भाई आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की | पत्रकार स्व. वर्मा के निधन पर क्षेत्रिय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चोहान, कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, एसपी मनोज कुमार सिंह, जिपं सीईओ संस्कृति जैन, जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, प्रभारी शहर काजी सेय्यद हनीफ मियां, नपा अध्यक्ष रितेष डावर, राजेद्र टवली, सुरेष सारडा, राजेंद्र गुड्डू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित की |

फोटो दो --संलग्न |

=============

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)