आज 1 जुलाई से रतलाम रेल मण्डल ने जारी की अनारक्षित टिकिट सुविधा- मासिक सीजन टिकिट सुविधा भी तय दूरीे में होगी आरंभ

0

 




मालवा लाइव।बामनिया-उत्सव सोनी


/रतलाम रेल मण्डल से चलने एवम गुजरने वाली रलगाडियों के सामान्य कोच में अब 1 जुलाई से अनारक्षित टिकिट सुविधा आरंभ हो रही है । साथ ही मण्डल द्वारा विभिन्न रेलगाडियों में तय दूरी में मासिक सीजन टिकिट की सुविधा भी आरंभ कर दी है । गौरतलब है कि कोरोनाकाल के बाद से रेल्वे द्वारा चरणबद्व रूप से पूर्ववत सुविधा आरंभ की जा रही है ,इसी कडी में अब सामान्य श्रेणी के यात्रियों को रेलगाडियों में अनारक्षित टिकिट सुविधा आज से मिलने लगेगी ।


मिलेगी राहत-


रेलगाडी से अपने गतंव्य तक की यात्रा करने वाले सामान्य श्रेणी के यात्रियों को कोरोनाकाल के बाद से आरक्षित टिकिट के साथ यात्रा की बाध्यता से रूबरू होना पड रहा था ।रतलाम दाहोद रेलखण्ड के छोटे रेल स्टेशनों से यात्रा करने वाले एवं कम दूरी की यात्रा करने वाले आम यात्रियों को इस कारण परेशानी उठानी पड रही थी । रेलगाडियों के सामान्य कोच में अनारक्षित टिकिट की यात्रा सुविधा से आम रेल यात्रियों को बडी राहत मिलेगी ।


मासिक सीजन टिकिट सुविधा-


रतलाम रेल मण्डल से चलने और गुजरने वाली 10 एक्सप्रेस ट्रेनो में 1 जुलाई से मासिक सीजन टिकिट सुविधा आरंभ की जा रही है । जिसमें सीजन टिकिट धारकों को मेल,एक्सप्रेस ,पैंसेजर रेलगाडियों के अनारक्षित कोच में यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी ।फिलहाल मण्डल ने जिन 10 रेलगाडियों में यह सुविधा आरंभ की है उनमें भी दूरी का दायरा तय किया गया है ।जो कि रतलाम मण्डल के सीमा क्षेत्र में ही लागू रहेगा । जैसे बांद्रा -हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में वडोदरा से नागदा के तक , दाहोद-भोपाल में दाहोद से भोपाल तक, मासिक सीजन टिकिट सुविधा का लाभ मिल सकेगा ।


इसी तरह

रतलाम-भीलवाडा-रतलाम डेमू में रतलाम से चंदेरिया तक ,रतलाम-कोटा-रतलाम मेमू में रतलाम से नागदा तक , रतलाम-आगरा फोर्ट-रतलाम में रतलाम से चंदेरिया तक ,मुम्बई सेन्ट्रल-इन्दौर-मुम्बई सेन्ट्रल में रतलाम से इन्दौर तक, वडोदरा-कोटा -वडोदरा एक्सप्रेस में वडोदरा से नागदा तक ,नागदा-बीना-नागदरा एक्सप्रेस में नागदा से मक्सी तक,डॉ.अम्बेडकरनगर -भोपाल -डॉ.अम्बेडकरनगर  में डॉ.अम्बेडकरनगर से भोपाल तक ,इन्दौर-नईदिल्ली -इन्दौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में इन्दौर से नागदा तक मासिक सीजन टिकिट सुविधा का लाभ मिल सकेगा । ,

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)