बामनिया।उत्सव राजेश सोनी
ग्रामपंचायत अमरगढ में युवा पत्रकार पिंटूसिंह भूरिया ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर सरपंच पद पर विजयश्री हासिल की । हालांकि प्रशासनिक तौर पर अधिकृत घोपणा 14 जुलाई को होना है ।किन्तु सर्वाधिक मतों के आधार पर क्षेत्रभर में ग्रामपंचायतों में नवागत सरपंच का स्वागत ,बधाई एवं सरपंच द्वारा मतदाताओं का आभार किया जा रहा है ।
अमगरढ में नवागत सरपंच पिंटूसिंह भूरिया का पुप्पमालाओं से स्वागत जनपद पंचायत पेटलावद के वॉर्ड 12 से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाली जनपद सदस्य श्रीमती मडी लूणचंद राणा , लूणचंद राणा ,अमरगढ के पूर्व सरपंच तोलियाभाई अमलियार ,,लक्ष्मण अमलियार, कांतिलाल अमलियार ,राहुल मुनिया ,अनिल गामड ,बाबू गामड ,दरियावसिंह भूरिया एवं बडी संख्या में ग्रामीण जनों द्वारा किया गया ।सरपंच द्वारा ग्राम में घर पहुँचकर आभार मानकर आशीर्वाद लिया जा रहा है।
नवागत सरपंच पिंटूसिंह भूरिया ने ग्रामपंचायत के समस्त मतदाताओं का आभार मानते हुए कहा कि पंचायत क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी मेरा परिवार है एवं मैं सभी के साथ मिलकर ग्राम के विकास के लिए कार्य करूंगा ।

