रेल यातायात बंद होने से रेलखण्ड में कई रेलगाडियां हुई निरस्त-कई रेलगाडिया चली परिवर्तित मार्ग से-दाहोद रतलाम रेलखण्ड पर भी यात्रीगण होते रहे हैरान परेशान

0

 





बामनिया-उत्सव सोनी

/रतलाम गोधरा दाहोद रेलखण्ड पर दाहोद -गोधरा के बीच मंगल मोहडी और लीमखेडा के बीच रतलाम से चली मालगाडी के 16 डिब्बे पटरी से उतर जाने से रविवार रात करीब 12 बजकर 20 मिनिट से दिल्ली मुम्बई मुख्य रेलमार्ग दोनो ओर से प्रभावित हो गया ।रेलवे ने कई ट्रेनो को निरस्त किया और अन्य रेलगाडियों को परिवर्तित मार्ग से चलाया ।रतलाम दाहोद रेलखण्ड पर यात्रियों की सुविधा के लिए दाहोद से रतलाम के मध्य दाहोद भोपाल डीएमयू एवं उज्जैन रतलाम दाहोद मेमू रेलगाडी को नियमित रखा गया ।

डीएमयू एवं मेमू ही चली -

रतलाम दाहोद रेलखण्ड पर रेल यातायात प्रभावित होने से अप एवं डाउन दोनों ओर की रेलगाडियां प्रभावित हुई । जिस कारण से दाहोद की ओर से सुबह आने वाली दाहोद भोपाल डीएमयू रेलगाडी ही आई ।इसके अलावा बान्द्रा इन्दौर अवन्तिका एक्सप्रेस , बान्द्रा गोरखपुर अवध एक्सप्रेस ,बान्द्रा हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस ,बडौदा कोटा पार्सल रेलगाडियां अप एवं डाउन दोनों से रतलाम गोधरा रेलखण्ड के मध्य निरस्त घोषित की गई ।इस रेलखण्ड पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल्वे द्वारा दाहोद भोपाल डीएमयू के अलावा उज्जैन रतलाम दाहोद मेमू रेलगाडी अपने निर्धारित समय पर चलाई गई ।जिससे रेलखण्ड पर यात्रियों को कुछ राहत मिली ।

यात्रियों को हुई परेशानी-

रेल यातायात प्रभावित होने से अवन्तिका ,अवध ,देहरादून जैसी एक्सप्रेस रेलगाडियों में अपने गतंव्य तक यात्रा करने वाले यात्रियों को परेषानी उठाना पडी । कई यात्रियों को रेल हादसे के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो पाने से रेल्वे स्टेशन तक पहुंचते भी देखा गया । जिन यात्रियों को आरक्षित टिकिट के साथ यात्रा करना थी उन्हें भी अचानक बंद हुए रेल यातायात के कारण परेशानी उठाना पडी । रतलाम दाहोद रेलखण्ड पर दाहोद की ओर से आने वाली डीएमयू रेलगाडी के अलावा ओर कोई भी रेलगाडी सुविधा डाउन लाईन पर नहीं मिल पाई ।इसी तरह अप लाइन पर रतलाम की ओर से आने वाली उज्जैन दाहोद मेमू रेलगाडी के अतिरिक्त कोई भी रेलसुविधा दिनभर रेलयात्रियों को नहीं मिल पाई ।यात्रियों को झमाझम बारिश के बीच परेशानी उठाकर बसों एवं निजी साधनों से अपने गतंव्य की यात्रा करना पडी ।

कई यात्री ट्रेन हुई प्रभावित

रेल्वे ने रेल दुर्घटना के बाद नईदिल्ली मुम्बई राजधानी, अगस्त क्रांति राजधानी, गरीब रथ , सोमनाथ जबलपुर  एक्सप्रेस , मुम्बई इन्दौर अवन्तिका, मुम्बई जयपुर एक्सप्रेस ,पूना इन्दौर एक्सप्रेस ,जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस को रास्ता में रोका जिन्हें बाद में परिवर्तित मार्ग से चलाया गया ।

समाचार लिखे जाने तक रेल यातायात सुचारू किए जाने के प्रयास जारी थे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)