*अमर शहीद चन्द्रषेखर आजाद की जयंती पर 500 मीटर का तिरंगा लेकर गौरव यात्रा निकली,* *प्रभारी मंत्री दत्तीगांव सहित गणमान्यजनो एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की*

0

 





मालवा लाइव।रफीक कुरैषी द्धारा 

आलीराजपुर। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर चन्द्रशेखर आजाद नगर स्थित आजाद स्मृति मंदिर पहुंचकर प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ संस्कृति जैन, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, जोबट विधायक सुलोचना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला पंचायत सदस्य अनिता चोहान, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, नागरसिंह चोहान सहित बडी संख्या में अन्य गणमान्यजन, विद्यार्थियों, ग्रामीणजन आदि ने अमर  शहीद चन्द्रशेखर आजाद को श्रृद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर 500 मीटर का तिरंगा थाम कर हजारों लोगों ने गौरव यात्रा में सहभागिता की। गौरव यात्रा टाउन हाल परिसर से निकाली गई जो आजाद स्मृति मंदिर पहुंची, यहां अमर शहीद आजाद को श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। यात्रा यहां से पुनः टाउन हाल परिसर पहुंची। यहां अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की स्मृति में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। श्रृद्धांजली सभा कार्यक्रम में भारत माता एवं अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र का पूजन, दीप प्रज्जवलन, पुष्पमाला अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव ने कहा हमें आजादी अमर शहीदों के बलिदान के बाद मिली है। इसकी कीमत हम सभी को समझनी होगी, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के बलिदान को स्मृतियों में संजोए रखे। अमर शहीदों ने अपने लहू से धरा को सींचकर हमें आजादी दिलाई है। हमारे स्वतंत्रता के वीर सेनानी हमें आजादी का अमृत्व देकर गए है, जिसे हमें सदैव संजोए रखना है। उन्होंने अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्मस्थली की पुण्य मिट्टी और जल शौर्य स्मारक भोपाल में स्थापित करने पर जिले के विद्यार्थियों से उक्त शौय स्मारक का अवलोकन करने का आह्वान किया। यह स्थान तीर्थ स्वरूप है, उसके दर्शनार्थ अवश्य जाए। उन्होंने उज्जवल भविष्य, उज्जवल भारत पावर/2047 के तहत देश में विद्युत विकास के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। उन्होंने उर्जा बचत के संदेश गीत का विमोचन किया। उन्होंने बच्चों को पुष्प की अभिलाषा कविता सुनाते हुए मातृभूमि की रक्षा, उसके के लिए कार्य करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्र भक्ति, विद्युत उर्जा, कुसुम योजना की मनमोहक नाट्य प्रस्तुतियां दी। आजाद की जयंती के अवसर पर मप्र शासन संस्कृति विभाग, स्वराज संस्थान संचालनालय एवं जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई थी। स्वागत उदबोधन कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने दिया। कार्यक्रम को श्री डावर, श्री ठकराला ने संबोधित किया। अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। आभार एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने माना। 

*तीन फोटो-सलंगन*।

---------------------------

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)