मालवा लाइव।रफीक कुरैषी द्धारा
आलीराजपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे षनिवार को वीर सपुत, क्रांतिकारी नायक अमर षहीद चंद्रषेखर आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक की जयंती के अवसर पर कांग्रेसी नेताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित कर स्वतंत्रता सेनानियो द्धारा देषहित मे दिए योगदान व बलिदान को याद किया। इस दौरान नेताओ ने आजाद एवं तिलक के सपनो को साकार करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर पुर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेष पटेल, विधायक मुकेष पटेल, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर सहित कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम मे कांग्रेसी नेताओ द्धारा अमर षहीद आजाद एवं स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दोरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ द्धारा जब तक सुरज चांद रहेगा, आजाद तेरा नाम रहेगा, षहीद चंद्रषेखर आजाद अमर रहे जेसे नारो से चैराहा गुंजामय हो गया। आयोजित पुष्पांजली सभा मे कांग्रेसी नेताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होने अंग्रेजो से लोहा लेकर देष को आजादी की गुलामी की जंजीर से मुक्त करवाने मे महत्वपुर्ण भुमिका निभाई है। देश की एकता ओर अखंडता के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर षहादत दे दी। पूरा देश अमर षहीद आजाद एवं बालगंगाधर तिलक द्धारा देषहित मे दिए योगदान को कभी नही भुलेंगा। कार्यक्रम के बाद विधायक मुकेष पटेल एवं कांगे्रसी नेता षहीद चंद्रषेखर आजाद की जन्म स्थली आजाद नगर भाबरा पहुंचे, जहां उन्हाने आजाद के आदम कद प्रतिमा एवं स्म्रति मंदिर पर आजाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लईक भाई, अनिल श्रीवास्तव, दिलीप पटेल, अजहर चंदेरी, सुरेष परिहार, अनुप सोमानी, सुरेष राठौड, पिंटु सेन, धनसिंह चोहान, छगन भगत सहित बडी संख्या मे कांगे्रसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*दो फोटो-श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेसी नेता।*
---------------------------


