मालवा लाइव।महेश पाटीदार
बदनावर। नगर परिषद के चुनाव में वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला है। भाजपा की ओर से नप अध्यक्ष पद की दावेदार राधिका अशोक सोनी मैदान में है वही कांग्रेश की ओर से जगदीश पाटीदार मुकाबले में है। इस वार्ड के म प्र सरकार व वार्ड में कई भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। विधायक , उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त राजेश अग्रवाल ,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशा सराफ, वर्तमान में नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र सराफ, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक सोनी की प्रतिष्ठा दांव पर है । इस वार्ड की हार जीत से कई प्रकार के समीकरण बनेंगे । हालाकि दोनों ही दल द्वारा जीत का दावा बढ़-चढ़कर किया जा रहा है ।वही निर्दलीय रितेश आर्य भी केक लेकर घर-घर चुनाव प्रचार कर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। अब देखना है कि 17 तारीख को किस के सिर पर जीत का सेहरा बंधता है।

