शीतल जल मंदिर व फाउंटेन का लोकार्पण

0






मालवा लाइव।पेटलावद


पेटलावद। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा जनपद पंचायत के सामने स्थित बगीचे में निर्मित शीतल जल मंदिर व उसके पास स्थित फाउंटेन का लोकार्पण सांसद गुमानसिंह डामोर ने किया। आपके साथ श्रीमती सूरज डामोर भी थी।

इस अवसर पर सांसद श्री डामोर ने कहा लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल इस क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा में लगा है जो अनुकरणीय है। इसके साथ ही लायंस क्लब स्थाई प्रोजेक्ट पर विशेष रुप से ध्यान देता है यह भी कार्य साधुवाद का पात्र है। आपने लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा संचालित झाबुआ जिले का पहला डे केयर सेंटर का अवलोकन भी किया। सांसद ने डे केयर सेंटर पर उपलब्ध सुविधाओं को देखते हुए लायंस क्लब को धन्यवाद दिया और कहा बुजुर्गों की सेवा और उनके मनोरंजन के लिए जो साधन उपलब्ध करवाकर जो सेवा क्लब कर रहा है इसके लिए वह निःशब्द है।

इस अवसर पर लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल के अध्यक्ष निलेश चंद्रसिंह कुशवाह, सचिव निलेश भट्ट, कोषाध्यक्ष यश रामावत, प्रबोद मोदी, मनोज जानी, दीपेश छजलानी, निलेश पालीवाल, पवन भंडारी, अनुराग गौड़, रजनीकांत शुक्ला, राजेन्द्र भंडारी, राजेश पालीवाल, आलोक चौहान, हरिओम पाटीदार, गजेंद्र काग, चिंतन मंडलोई, दीपेश शुक्ला, दिलीप राठौड़ मौजूद थे।

फ़ोटो:लायंस शीतल जल मंदिर का लोकार्पण करते सांसद श्री डामोर व श्रीमती डामोर।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)