बदनावर नगर परिषद में किसकी होगी जीत किसकी होगी हार।

0

 


किस वार्ड में खिलेगा भाजपा कमल

किस वार्ड में पंजे को मिलेगी बढ़त।


1_3- 6 _11 वार्ड में है कमल व पंजे के बीच कांटे का मुकाबला।


वार्ड क्र13 में कमल पर भारी है निर्दलीय 


वार्ड क्र 4 में निर्दलीय व कमल में कांटे की टक्कर


मालवा लाइव।महेश पाटीदार


बदनावर ।6 जुलाई को  नगर परिषद बदनावर के चुनाव संपन्न हुए ।सभी 15 वार्डों में कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं से राय ली गई। रायशुमारी के दौरान किसी वार्ड में भाजपा का प्रत्याशी भारी है तो अन्य किसी वार्ड में कांग्रेस का प्रत्याशी बढ़त ले सकता है।  1_3-  6 _11 वार्ड में कांटे का मुकाबला होने से यह नहीं कहा जा सकता कि यहां भाजपा की जीत होगी या कांग्रेस की। कांग्रेस को कुल 6 वार्डों में स्पष्ट जीत मिल सकती है वहीं भाजपा को 5 वार्डों में स्पष्ट जीत की संभावना है । वार्ड क्रमांक 13 में निर्दलीय को बढ़त मिल सकती है वार्ड क्र 4 में निर्दलीय व भाजपा में कांटे का मुकाबला बताया गया है। मतदाताओं द्वारा खुलकर मतदान के बाद स्थितियां बताई जा रही है मालवा लाइव द्वारा मतदान के पश्चात मतदाताओं का रुझान लेने पर 15 वार्डों में से कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिल सकती है वहीं भाजपा को 5 से 7 सीट पर बढ़त मिलने की संभावना है। 4 वार्डो में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इनमे जो दल सफलता प्राप्त करेगा उसको परिषद में बहुमत मिलने की संभावना है।

टिकट वितरण के पश्चात ही भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर अटकलें लगाने का दौर जारी है । अब मतदान संपन्न हो चुका है । अब किसकी मिलेगा परिषद में बहुमत, कौन बैठेगा विपक्ष में।

गली, मोहल्ले व  चौराहों पर यही चर्चा हे।  

सभी प्रकार के समीकरण नागरिकों के बीच बने हुए हैं।

अटकलों का दौर 17 तारीख तक चलेगा और वास्तविक आंकड़े तो ईवीएम में गणना के बाद ही सामने आएंगे। हालांकि मालवा लाइव ऊपर बताए गए समीकरण की पुष्टि नहीं करता है केवल मतदाताओं की राय के आधार पर जानकारी हेतु नगर परिषद बदनावर में संभावित  आंकड़े    ---------

कांग्रेस  6 से 8 सीटें

भाजपा  5 से 7 सीटें

निर्दलीय 1 से  2 सीटें

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)